श्मशान घाट में बिल्ली का अंतिम संस्कार करने पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2024

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मीरा भायंदर में एक शवदाहगृह में कथित तौर पर एक बिल्ली का अंतिम संस्कार करने के आरोप में एक महिला समेत छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया दी कि मीरा भायंदर नगर निगम (एमबीएमसी) के अधिकारियों ने मामले की शिकायत की, जिसके आधार पर बुधवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 297 (शवदाहगृहों पर अतिक्रमण) के तहत मामला दर्ज किया गया था, हालांकि इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

भायंदर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना 22 दिसंबर की शाम को हुई। दो व्यक्तियों ने भायंदर पश्चिम में श्मशान घाट में अपनी बिल्ली का अंतिम संस्कार किया। इस संबंध में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’ बहरहाल, पुलिस ने यह नहीं बताया कि मामला देरी से क्यों दर्ज किया गया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

रूस-लेबनान की खामनेई के समर्थन में दहाड़, भारत ने की संयम बरतने की अपील, ईरान हमले पर क्या बोली दुनिया?

अभी तो बस मिसाइल दागा है, ऐसे-ऐसे हथियार छोड़ूंगा जो पहले कभी नहीं देखे होंगे, ईरान की US-इजरायल को खुली धमकी

Jammu-Kashmir में Cricket का नया सूरज, Ranji Trophy जीतकर मनाया जश्न, PM Modi ने दी बधाई

Ajit Pawar Plane Crash: AAIB की Report में बड़ा खुलासा, 5 KM की जगह 3 KM दृश्यता में हुई थी लैंडिंग!