America के मैनहेटन में आवासीय इमारत में आग लगने से भारतीय नागरिक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2024

अमेरिका के मैनहेटन में एक आवासीय इमारत में आग लगने से यहां पत्रकार के तौर पर काम करने वाले 27 वर्षीय भारतीय नागरिक की मौत हो गई। मैनहेटन के हार्लेम में 2, सेंट निकोलस पैलेस पर छह मंजिला रिहाइशी इमारत में लगी आग में फाजिल खान की मौत हो गई जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गए।

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने खान की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह उनके शव को भारत में उनके परिवार को वापस भेजने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

महावाणिज्य दूतावास ने शनिवार को एक पोस्ट में कहा, “न्यूयॉर्क के हार्लेम में आग की घटना में 27 वर्षीय भारतीय नागरिक फाजिल खान की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ।”

महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह खान के परिवार और दोस्तों के संपर्क में है। महावाणिज्य दूतावास ने कहा, “हम उनके पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने में हर संभव सहायता करेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi में Dussehra पर Ravan के साथ जलेगा 30 फुट का कॉकरोच, CJP विवाद के बीच फैसला

CERT-In की चेतावनी, भारतीय संगठनों पर AI Agents के जरिए साइबर हमले

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने का समर्थन किया: मैं सच में बहुत खुश हूँ...

हाथों में कलाश्निकोव और यहूदियों को गोली मारने की इच्छा, सामने आई पूर्व हमास चीफ के बेटे की चिट्ठी