IPL 2022: सनराइजर्स के आक्रमण और दिल्ली के बल्लेबाजों के बीच होगा रोचक मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2022

मुंबई। अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाये रखने के लिये जूझ रहे दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुरुवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाजों के सामने कड़ी परीक्षा होगी और उन्हें टीम की उम्मीदें जीवंत रखने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दिल्ली को नौ मैचों में से पांच में हार का सामना करना पड़ा है जिससे उसके प्रदर्शन और टीम संयोजन पर सवाल उठने लग गये हैं।

इसे भी पढ़ें: चिंतन शिविर की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, वेणुगोपाल और अजय माकन पहुंचे उदयपुर

दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाया है। कप्तान ऋषभ पंत (234 रन) ने अपने आक्रामक तेवर दिखाये हैं लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल पाये हैं। उनका सनराइजर्स के तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक से मुकाबला देखने लायक होगा। मलिक का उपयोग पावरप्ले के बाद ही किया जाता रहा है और तब पंत के क्रीज पर होने की संभावना है। पृथ्वी सॉव ने शुरू में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन वह इस लय को बरकरार नहीं रख पाये जबकि डेविड वार्नर को अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलना होगा।

इसे भी पढ़ें: दुनिया में लगातार बढ़ रहा भारत का कद, मोदी का डेनमार्क दौरा रहा ऐतिहासिक

दिल्ली के बल्लेबाजों के लिये हालांकि भुवनेश्वर कुमार, उमरान, टी नटराजन और मार्को यानसेन के सामने काम आसान नहीं होगा। सनराइजर्स के गेंदबाजों ने अब तक अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है और वे अपनी टीम के अंकों को 10 से 12 पर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। दिल्ली के लिये यही अच्छी खबर है कि उन्हें वाशिंगटन सुंदर का सामना नहीं करना होगा जिनके हाथ में फिर से चोट लग गयी है। उनकी जगह जगदीश सुचित को अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना है। सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (324 रन) ने अच्छा प्रदर्शन किया है और दिल्ली के गेंदबाजों को उनसे सतर्क रहने की जरूरत है। कप्तान केन विलियमसन अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये तथा सनराइजर्स की नौ मैचों में पांच जीत में अभिषेक, एडेन मार्कराम और राहुल त्रिपाठी ने बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाई है।

टीम इस प्रकार हैं : दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अश्विन हेब्बर, डेविड वार्नर, मनदीप सिंह, पृथ्वी सॉव, रोवमैन पॉवेल, एनरिक नोर्किया, चेतन सकारिया, खलील अहमद, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुस्ताफिजुर रहमान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी , ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विक्की ओस्तवाल, यश ढुल, केएस भारत और टिम सीफर्ट। सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरण, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, आर समर्थ, शशांक सिंह, रोमारियो शेफर्ड, मार्को यानसेन, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार , सीन एबॉट, कार्तिक त्यागी, सौरभ तिवारी, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Gurugram Waterlogging | गुरुग्राम में जलभराव पर सियासत गर्म! सांसद राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के पुराने विकास पर फोड़ा फोड़ा, विपक्ष ने पूछा- ₹1,400 करोड़ कहाँ गए?

Texas Wildfire का कहर: 200 वर्ग किमी इलाका जला, कई ढांचे खाक और स्कूल बंद

Womens Hockey World Cup: 5वें स्थान के लिए Germany से भिड़ेगी भारतीय टीम

Thane ACB ने महिला सरकारी अभियोजक को रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार किया