America : मिशिगन में एक पार्क में अज्ञात शख्स ने की गोलीबारी, दो बच्चों समेत आठ लोग घायल, बाद में खुद भी की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2024

रोचेस्टर हिल्स। अमेरिका में मिशिगन के डेट्रॉयट शहर में शनिवार को एक पार्क में गोलीबारी की घटना में दो बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गये जिनमें से एक बच्चे की हालत काफी गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना को अंजाम देने के बाद संदिग्ध एक घर में छिप गया जिसके बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने घर को घेर लिया। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध ने आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने शुरुआत में बताया था कि गोलीबारी की घटना में 10 लोग घायल हुए हैं, लेकिन बाद में क्षेत्रीय अस्पतालों से आंकड़ा जुटाने के बाद यह संख्या कम कर दी गई। 

गोलीबारी की यह घटना शाम पांच बजे के बाद शहर के एक पार्क में हुई, जहां गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जलस्रोत का आनंद उठा रहे थे। बाउचार्ड ने बताया कि आरोपी गाड़ी से पार्क तक आया और जलस्रोत पर पहुंचने के बाद उसने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। शेरिफ ने बताया कि घटनास्थल से एक बंदूक और तीन खाली मैगजीन बरामद की गई हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही रोकने के लिए घेराबंदी की है। 

अधिकारियों ने सोशल मीडिया मंच पर अपने संदेश में कहा कि अब भी खतरा बना हुआ है और उन्होंने लोगों से इस क्षेत्र से दूर रहने को कहा। बाउचार्ड ने बताया कि अभी फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि संदिग्ध के साथ घर के अंदर अन्य लोग थे या नहीं या वहां हथियार थे या नहीं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है लेकिन उनकी स्थिति के बारे में कुछ नहीं बताया गया। बाउचार्ड ने इस घटना को काउंटी के लिए ‘‘एक बड़ा झटका’’ बताया। शेरिफ ने कहा, ‘‘हम इस तरह की कई घटनाओं का सामना कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

तेल ले लूंगा, लेकिन...ईरान को अल्टीमेटम देते-देते ट्रंप ने बताई अपने दिल की बात

ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें

Sanju Samson के Body Language पर भड़के Fans, Chennai की हार के बाद Social Media पर बवाल।

भारतीय बॉक्सर Vishwanath Suresh का पंच, World No.1 को नॉकआउट कर सेमीफाइनल में बनाई जगह