एनएसए अजीत डोभाल की कोठी में कार लेकर जबरन घुसने का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

By अनुराग गुप्ता | Feb 16, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की कोठी में बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा जबरन घुसने की कोशिश में उसे हिरासत में ले लिया गया है। आपको बता दें कि अजीत डोभाल की कोठी में घुसने की कोशिश करने वाले व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। व्यक्ति गाड़ी लेकर कोठी घुसने की कोशिश कर रहा था, ऐसे में सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल ही उसे हिरासत में ले लिया। 

इसे भी पढ़ें: अजीत डोभाल की टीम में शामिल हुए विक्रम मिसरी, चीनी मामलों के हैं एक्सपर्ट

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बताया कि एनएसए अजीत डोभाल के आवास में एक अज्ञात व्यक्ति ने घुसने की कोशिश की। उन्हें सुरक्षा बलों ने रोका और हिरासत में लिया। आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार कोठी में जबरन घुसने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। वह किराए की कार चला रहा था।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Superfood Basil Seeds से पाचन सुधरता है और Heart Health को मिलता है फायदा

Uttarakhand गठन रोकने के लिए Congress और SP ने किए थे अत्याचार, अमित शाह ने साधा निशाना

महंगाई पर Jairam Ramesh का BJP पर वार, चुनावों में जनता से सबक सिखाने की अपील

Diwali Outfit को मिलेगा खूबसूरत टच, ट्राई करें Lakshmi Motif और डोली वाले Gold Jhumka