प्रभासाक्षी के खास कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में सप्ताह के पाँच बड़े मुद्दों का बारीक विश्लेषण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2020

यूँ तो यह सप्ताह राजनीतिक रूप से राजस्थान के नाम रहा लेकिन अन्य प्रदेशों में भी राजनीतिक उठापटक लगी रही। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों का पार्टी छोड़ कर भाजपा में आने का क्रम जारी रहा तो महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गठबंधन में कई विवाद उभर कर सामने आते दिखे। राजस्थान में तो राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दे दिया जिसकी किसी मुख्यमंत्री से कल्पना भी नहीं की जाती। अपने पूर्व उपमुख्यमंत्री को निकम्मा और नाकारा बताने वाले गहलोत ने राज्यपाल को एक तरह से चेतावनी के अंदाज में कह दिया कि यदि आपने विधानसभा का सत्र नहीं बुलाया तो प्रदेश की जनता राजभवन को घेर लेगी और हम कुछ नहीं कर पाएँगे।

देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता दिखा और मामले 14 लाख के आसपास पहुँच गये लेकिन पूरी दुनिया के लिहाज से देखें तो भारत सबसे कम मृत्यु दर वाला देश है यही नहीं हमारे यहाँ स्वस्थ होने वालों की दर सबसे ज्यादा है। भारत ने जाँच का दायरा तेजी से बढ़ाया है और रोजाना चार लाख लोगों तक की जाँच की जा रही है। कोरोना ने इस सप्ताह दक्षिण और पश्चिमी राज्यों में अपने पाँव ज्यादा फैलाये। इसी के चलते देश के कई हिस्सों में फिर से लॉकडाउन या अन्य तरह की पाबंदियां लगायी गयी हैं।

इसे भी पढ़ें: दुनियाभर में कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए लिया जा रहा है तकनीक का सहारा

असम और बिहार में बाढ़ का प्रकोप तेजी से फैला। लगा ही नहीं की प्रशासन नाम की कोई चीज भी है क्योंकि लोग अपनी जिंदगी बचाने का संघर्ष खुद ही करते नजर आये। हालांकि केंद्र और राज्य सरकारें तमाम तरह की राहत पहुँचाने का दावा कर रही हैं लेकिन धरातल पर कुछ खास दिखा नहीं।

प्रमुख खबरें

Lithium-ion Battery मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी नई रफ्तार, 85 मशीनों पर सरकार ने दी Customs Duty में छूट

9 साल की अमायरा की मौत से पहले क्लास में क्या हुआ था? परिवार ने कहा- वो रोती रही, कोई नहीं सुन रहा था...और फिर

China में कुछ बड़ा होने वाला है, 2 वफादारों को मिली सेना की कमान

TCS के Q1 Results से पहले शेयर धड़ाम, निवेशकों की नजर AI और Demand पर टिकी