राम, राफेल, राजस्थान, राजपूत और राहुल संबंधी मुद्दों का सटीक विश्लेषण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2020

इस सप्ताह के राजनीतिक मुद्दों की बात करें तो अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भूमि पूजन के लिए जाना विवाद का विषय बना क्योंकि सांसद असद्दुदीन ओवैसी ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री वहां जाते हैं तो यह संविधान की शपथ का उल्लंघन होगा। ओवैसी के इस बयान पर भाजपा ने जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि जब पहले बड़े पदों पर बैठे नेता इफ्तार पार्टी देते थे तब वह धर्मनिरपेक्षता का कार्य करते थे क्या। सरकार की तरफ से हालांकि किसी ने ओवैसी के बयान पर जवाब नहीं दिया। इस सबके बीच अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और साथ ही प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए अयोध्या को अभेद्य किले में भी तब्दील कर दिया गया है।

इस बीच यह सप्ताह सभी देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला भी रहा क्योंकि राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना को मिल गये और इससे हमारी वायुशक्ति में जोरदार इजाफा हुआ और पड़ोसी देशों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गयीं। 2019 के लोकसभा चुनावों में राफेल को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस अब इस विमान के भारत आ जाने पर भी इसका खुलकर स्वागत नहीं कर पाई जबकि पूरे देश ने इन लड़ाकू विमानों का दिल खोलकर स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: कई जंगों में खुद को विश्व का बेहतरीन लड़ाकू विमान साबित कर चुका है राफेल

इसके अलावा यह सप्ताह सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की सीबीआई जाँच की माँग को लेकर भी चर्चाओं से भरा रहा। सुशांत सिंह राजपूत के पिता की ओर से कराई गई एफआईआर में जो बातें सामने आई हैं उसको देखते हुए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अब इस मामले में मुख्य आरोपी नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस की अलग-अलग जाँच को देखते हुए संभव है जल्द ही यह मामला सीबीआई के पास चला जाये।

इसे भी पढ़ें: सुशांत की जिंदगी के साथ खेलने वाली रिया चक्रवर्ती आखिर कौन है? पढ़ें मैडम की पूरी हिस्ट्री

साथ ही इस सप्ताह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जब पार्टी के राज्यसभा सांसदों से बातचीत की तो वयोवृद्ध नेताओं और युवा नेताओं की सोच में अंतर साफ नजर आया। यह सप्ताह असम और बिहार में बाढ़ के संकट को और गहरा गया जिसको देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों ने तमाम तरह की राहतों का ऐलान किया है। कोरोना वायरस के संक्रमण की दृष्टि से भी यह सप्ताह आंकड़ों में जोरदार वृद्धि वाला रहा और कुल मामले साढ़े सोलह लाख के पार चले गये। हालांकि स्वस्थ होने वालों की बेहतर दर एक अच्छा संकेत है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर