Fujiyama Power Systems Q1 Profit: 57.8 करोड़ रहा नेट लाभ, Ratlam में शुरू हुआ नया Manufacturing Plant

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2026

फुजियामा पावर सिस्टम्स का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकल शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 14.5 प्रतिशत घटकर 57.8 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 67.6 करोड़ रुपये था। फुजियामा पावर सिस्टम्स ने शुक्रवार को बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 1,345.7 करोड़ रुपये हो गई जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 597.3 करोड़ रुपये थी। कंपनी का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सामान्यीकृत शुद्ध लाभ 165.2 करोड़ रुपये रहा।

इस दौरान कारोबार का आकार बढ़ा, वितरण नेटवर्क का लगातार विस्तार हुआ और कंपनी की विभिन्न विनिर्माण पहलों में प्रगति हुई। गर्ग ने साथ ही बताया कि कंपनी रतलाम में करीब 350 करोड़ रुपये के निवेश से 1,200 मेगावाट क्षमता का सौर सेल विनिर्माण संयंत्र भी स्थापित कर रही है। फुजियामा पावर सिस्टम्स लिमिटेड भारत में ‘रूफटॉप’ सौर समाधान उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है। कंपनी सौर पैनल, सौर इन्वर्टर, लिथियम-आयन और ट्यूबलर बैटरियों सहित उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला पेश करती है।

प्रमुख खबरें

Merchant Navy Officer Murder | साथ नहीं रहना था तो छोड़ देती, टुकड़े क्यों किए? अदालत परिसर में फफक-फफक कर रोई मां, 15 दिन बाद तय होगा हैवानों का अंजाम!

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर Piyush Goyal और Jamieson Greer की बातचीत

पंजाब में बहुत बड़े धमाके की साजिश नाकाम? 3 गिरोहों का एक साथ काम तमाम, कब्जे से निकला वो सामान जिसे देख उड़ गए होश!

SGPC ने आनंदपुर साहिब मामले में Punjab Govt से की CBI जांच की मांग