Skin Care Guide: रक्षाबंधन से पहले ऑयली त्वचा का ऐसे रखें ख्याल, चेहरे पर दिखेगा Healthy Glow और चमक

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 18, 2026

रक्षाबंधन से पहले हर कोई खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा चाहता है, ताकि त्योहार के समय उनका बेदाग चेहरा कमाल का दिखे। ऑयली स्किन वालों की सबसे बड़ी दिक्कत होती त्वचा का देखभाल करना। अक्सर तेल, पसीना, धूल-मिट्टी और लगातार मेकअप करने से चेहरे पर चिपचिपापन, बंद पोर्स, पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या भी अधिक बढ़ जाती है। 

मेकअप करने से पहले त्वचा को अच्छी तरह तैयार करना बेहद जरुरी है। फेस्टिवल के समय बिना किसी चिपचिपेपन के हेल्दी ग्लो चाहते हैं, तो कुछ आसान स्किनकेयर टिप्स को अपना सकते हैं। 

ऑयली स्किन के लिए फेस्टिव स्किनकेयर रूटीन

माइल्ड क्लींजर से चेहरा साफ करें

 - सुबह और रात के समय चेहरे पर माइल्ड क्लींजर से स्किन को साफ करें।

 - अक्सर बहुत ज्यादा चेहरा धोने से त्वचा में जलन या ड्राईनेस हो जाती है।

हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं

 - गौरतलब है कि ऑयली स्किन को भी मॉइस्चराइजर की जरुरत होती है।

 - हल्का, नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर चुनना सबसे बेस्ट हो सकता है।

सनस्क्रीन जरुर लगाएं

 - जब आप दिन में घर से बाहर निकलें तो ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन जरुर लगाएं।

 - ऑयली स्किन के लिए हल्का या जेल-बेस्ड फॉर्मूला आरामदायक लग सकता है। 

मेकअप से पहले स्किन प्रेप करें

- जब त्योहार वाले दिन मेकअप करें,  तो पहले चेहरे को साफ करके मॉइस्चराइज जरुर करें।

 - जरुरत हो तो मेकअप के लिए उपयुक्त प्राइमर का इस्तेमाल करें।

बहुत ज्यादा लेयरिंग से बचें

 - इस दौरान आप कई सीरम, क्रीम और एक्टिव प्रोडक्ट लगाने से बचें।

 - फेस्टिवल से पहले ठीक पहले नया या तेज एक्टिव वाला प्रोडक्ट ट्राई करना बिल्कुल सही नहीं है।

मेकअप अच्छी तरह हटाएं

 - त्योहार के समय की रात कितनी भी थकान हो, मेकअप हटाकर ही सोएं, वरना स्किन संबंधित प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

 - इसके बाद चेहरे को साफ करके अपनी सामान्य स्किनकेयर रूटीन फॉलो कर सकते हैं।

 चेहरे को बार-बार न छुएं

 - गंदे हाथों से बार-बार चेहरों को न छुएं, इस आदत को जल्दी सुधारें।

 - ऐसा करने से चेहरे पर गंदगी और बैक्टीरिया पहुंच सकते हैं।

ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं

 - जब आपको दिन में अतिरिक्त ऑयल दिखाई दे, तो ब्लोटिंग पेपर मददगार हो सकता है।

 - बार-बार चेहरा धोने की जरुरत नहीं पड़ेगी। 

ताकिए के कवर को साफ रखें

 - फेस्टिव सीजन के समय स्किनकेयर के साथ-साथ सफाई भी बेहद जरुरी है।

 - इसलिए तकिए के कवर और मेकअप ब्रश नियमित रुप से साफ कर लें।

 पिंपल्स को न दबाएं

 - अक्सर त्योहारों से पहले पिंपल्स चेहरे पर आ जाते हैं, लेकिन इनको दबाने से लालिम और निशान बढ़ सकते हैं।

 - बार-बार पिंपल्स निकालने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप स्किन एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Peshwa Bajirao I Birth Anniversary: मुगलों के खिलाफ कभी नहीं हारी बाजी, 41 युद्धों के महानायक की वीरगाथा

13 गलत PIN के बाद हमेशा के लिए लॉक होगा Samsung फोन, जानिए नया सिक्योरिटी सिस्टम

Delhi to Agra Travel Guide: मानसून की फुहारों के बीच ताजमहल और Baby Taj का दीदार, एक दिन की छुट्टी के लिए परफेक्ट One-Day Trip

Best Monsoon Car Accessories: मानसून में कार को चमकदार और सुरक्षित रखने के लिए खरीदें ये जरूरी गैजेट्स