आनंदी बेन पटेल ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2018

भोपाल। भाजपा की वरिष्ठ नेता आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में मध्यप्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता ने पटेल को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। पटेल ने ईश्वर के नाम पर शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश के मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने किया। शपथ ग्रहण से पहले सिंह ने राष्ट्रपति राम नाम कोविंद द्वारा जारी किया गये मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद पर पटेल की नियुक्ति आदेश का वाचन किया।

 

 

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री पटेल अब मध्यप्रदेश की पूर्णकालिक राज्यपाल होंगी। सितम्बर 2016 को रामनरेश यादव के राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त होने के बाद से गुजरात के राज्यपाल ओ पी कोहली, मप्र के राज्यपाल पद का अतिरिक्त दायित्व संभाल रहे थे।

 

प्रमुख खबरें

त्याग और बलिदान के सच्चे प्रतीक गुरू गोबिंद सिंह

यूक्रेन के पीस प्लान की अहमियत O, ट्रंप ने फिर उड़ाया मजाक, कहा- जेलेंस्की नहीं, मैं बॉस

नई Mahindra XUV 7XO कैमरे में कैद, लॉन्च से पहले लीक हुए जबरदस्त फीचर्स

भाईजान का जलवा बरकरार! 60 के हुए सलमान खान: Bigg Boss से Dus Ka Dum तक, टीवी पर कैसे छा गए दबंग एक्टर