वैष्णो देवी से कन्याकुमारी तक का रोड ट्रिप करना चाहते हैं आनंद महिंद्रा, PM मोदी से की यह खास अपील

By अंकित सिंह | Apr 25, 2022

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। देश-दुनिया की तमाम मसलों पर भी अपनी राय रखते हैं। साथ ही साथ कई बार दिलचस्प किस्से-कहानियां भी साझा करते हैं। इन सबके बीच आनंद महिंद्रा ने एक रोड ट्रिप की इच्छा जता दी है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जम्मू कश्मीर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने रोड कनेक्टिविटी को लेकर बात की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि अब वह दिन दूर नहीं है जब कन्याकुमारी से वैष्णो देवी तक की सीधी सड़क होगी और आप यात्रा कर सकेंगे। मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार का लक्ष्य हर मौसम में जम्मू-कश्मीर को कनेक्टिविटी देना है और इस पर हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसी वक्तव्य को लेकर आनंद महिंद्रा ने एक शानदार ट्वीट किया है। प्रधानमंत्री के इस ऐलान पर आनंद महिंद्रा ने लिखा कि हां इसे जल्द से जल्द पूरा करें। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि वे जम्मू कश्मीर से वैष्णो देवी से सीधे कन्याकुमारी तक की सड़क की यात्रा करना चाहते हैं। यह रोड ट्रिप उनकी ख्वाहिश की लिस्ट में सबसे ऊपर होगी। आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को लेकर अब लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी है। लोग आनंद महिंद्रा की वाहवाही कर रहे हैं। साथ ही साथ उनके इस ट्रिप के जल्द पूरा होने की कामना भी कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित