इतने मिलियन डॉलर संपत्ति के मालिक है मुकेश अंबानी के दामाद आनंद पिरामल, ईशा को शादी से पहले किया था डेट

By निधि अविनाश | Oct 01, 2021

मुकेश धीरूभाई अंबानी एक भारतीय अरबपति बिजनेसमैन हैं, और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और सबसे बड़े शेयरधारक हैं। भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी  7,18,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लगातार दसवें साल सबसे शीर्ष स्थान पर बने हुये हैं। मुकेश अंबानी के परिवार से तो हर कोई वाकिफ है चाहे वो बेटे आकाश अंबानी के बारे में हो या पत्नी नीता अंबानी के बारे में, वहीं बेटी ईशा अंबानी की शादी के चर्चे तो काफी हुए। साल 2018 में ईशा अंबानी की शादी मशहूर उद्योगपति अजय पिरामल के बेटे आनंद पिरामल से हुई थी। इस शानदार शादी में देश के ही नहीं बल्कि विदेशों से कई लोग शामिल हुए थे।

आपको बता दें कि आनंद पिरामल मशहूर उद्योगपति अजय पिरामल के बेटे है। आनंद ने अपनी पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से अर्थशास्त्र से डिग्री हासिली की। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय पिरामल पिराल ग्रुप और श्रीराम ग्रुप के चेयरमैन है और इनकी कुल संपत्ति 4.5 मिलियन डॉलर है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी शादी से पहले आनंद पिरामल को डेट कर रही थी जिनकी तस्वीरें कई बार सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई है। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ही दोनो ने शादी का प्रस्ताव अपने परिवारवालों के सामने पेश किया। बता दें कि आनंद ने ईशा को सबके सामने प्रपोज भी किया था। दोनों के परिवारवालें रिश्तें को लेकर खुश हुए और शादी कराई। ईशा के पति आनंद अपने पिता की कंपनी में एक्जक्युटिव डायरेक्टर के तौर पर काम करते है। इस वक्त वह पिता के अंदर ही काम कर रहे है। पिता अजय पिरामल को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पीएम मोदी के साथ मंच साझा करते हुए देखा जा चुका है। 

प्रमुख खबरें

Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, ODI Chase में हासिल किया शीर्ष स्थान

Indira Gandhi Stadium के पास 5 नवंबर शाम Traffic Restrictions, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory | आज शाम इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास रहेंगे कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध, जानें किन रास्तों से बचें

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक