अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की 'खाली पीली' अब फ्री में उपलब्ध, इस ओटीटी पर हुई रिलीज

By रेनू तिवारी | Nov 07, 2020

मक़बूल ख़ान द्वारा निर्देशित और अली अब्बास ज़फ़र और हिमांशु मेहरा द्वारा निर्मित रोमांटिक एक्शन फ़िल्म खाली पीली ज़ी 5 पर रिलीज़ हुई है। यह फिल्म इससे पहले पे-पर-व्यू स्ट्रीमिंग सेवा ज़ी प्लेक्स पर 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी। खाली पीली में ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिका में जयदीप अहलावत के साथ अहम भूमिकाओं में हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वारियर्स के सम्मान में महाराष्ट्र के राजभवन में कार्यक्रम, अली फज़ल भी हुए शामिल

ब्लैकी की भूमिका निभाने वाले ईशान खट्टर ने कहा, "खाली पीली एक आउट एंड आउट एंटरटेनर है और मुझे खुशी है कि यह इस रिलीज के माध्यम से अधिक लोगों के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। 

खाली पीली कहानी पूजा- ब्लैकी के इर्द-गिर्द घूमती है, पूजा जो एक वेश्यालय में काम करती है और ब्लैकी टैक्सी ड्राइवर है। जब वे बच्चे थे, तो दो मुख्य पात्रों को परिस्थितियों से अलग कर दिया गया था। 18 साल की होने पर, पूजा पैसे से भरा बैग लेकर वेश्यालय से भाग जाती है और ब्लैकी की गाड़ी में  घुस जाती है। यहीं से शुरू होती है फिल्म की कहानी।

प्रमुख खबरें

Delhi में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब, AQI 368 और PM2.5 बना मुख्य प्रदूषक

परविंदर झोटा की पत्नी को ₹2 करोड़ और सरकारी नौकरी, Joint Action Committee का धरना खत्म

BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला

US Midterm में Republican पार्टी की हार के लिए Iran युद्ध जिम्मेदार, बोले JD Vance