Diwali पार्टी में Rumored बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं Ananya Panday, लीक तस्वीर ने खोली रिश्ते की पोल

By एकता | Oct 20, 2022

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे का नाम एक बार फिर से अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ गया है। दोनों कलाकार अपने लिंकअप की खबरों वजह से सुर्ख़ियो में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर अनन्या और आदित्य की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है। इतना ही नहीं इस तस्वीर ने अनन्या और आदित्य के रिश्ते में होने की खबरों को हवा दे दी है और सोशल मीडिया पर अब इस बात पर लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Varun Dhawan की फिल्म Bhediya का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, थ्रिलर-सस्पेंस से है भरपूर

अनन्या पांडे का हाल ही में अभिनेता ईशान खट्टर के साथ ब्रेकअप हुआ है। खबरों की माने तो आदित्य रॉय कपूर दोनों के ब्रेकअप का कारण थे। हाल ही में कॉफी विद करण शो में अभिनेत्री नजर आई थीं। इस दौरान कारण जौहर ने अनन्या से आदित्य के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछा था. जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। इसी शो पर अनन्या की माँ भावना पांडे ने भी शिरकत की। उन्होंने इस बात की पुष्टि की थीं कि उनकी बेटी एक समय पर दो लोगों के बारे में सोच रही थी, इसलिए उसने अपने पहले बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं