क्या मिल गया है अनन्या पांडे को उनका प्यार? ईशान खट्टर मना रही है मालदीव में न्यू ईयर वेकेशन

By रेनू तिवारी | Jan 01, 2021

करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपने करियर की शुरूआत करने वाली अनन्या पांडे ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में एक अच्छी जगह बना ली है। पिता चंकी पांडे की पहचान और नाम के बल पर अनन्या को एक के बाद एक कई फिल्में मिलती गयी। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फ्लॉप साबित हुई लेकिन फिल्म पति पत्नी और वो में अनन्या के काम को पसंद किया गया। अनन्या जल्द ही अपकों नये प्रोजेक्ट में भी नजर आने वाली हैं। फिलहाल वो नये साल का जश्न बनाने के लिए मालदीव में हैं वो भी अपने दोस्त के साथ। 

हाल ही में ईशान खट्टर और अनन्या पांडे को फिल्म खाली-पीली में साथ देखा गया था। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री भी दर्शकों को अच्छी लगी थी। फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं। अनन्या पांडे और ईशान दोनों ही स्टारकिड्स हैं ऐसे में दोनों को नेपोजिस्म विवाद के दौरान काफी ट्रोल भी किया गया था। इसी वजह से उनकी फिल्म खाली-पीली पर भी काफी असर पड़ा था।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस