By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2024
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने एक पारिवारिक कार्यक्रम में रोहित बल का डिजाइन किया 21 साल पुराना सूट पहन उन्हें श्रद्धांजलि दी। बल ने यह सूट अभिनेत्री की मां भावना पांडे के लिए 21 साल पहले डिजाइन किया था।
हालांकि यह उनका आखिरी शो बन गया। इस शो में पांडे उनकी ‘शोस्टॉपर’ थीं। पांडे ने अपनी रिश्ते की बहन के विवाह समारोह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया मंच पर साझा कीं। इसमें वह सलवार-सूट पहने नजर आ रही हैं।
अदाकारा ने बताया कि यह सूट उनकी मां भावना पांडे का है जिसे रोहित बल ने डिजाइन किया था। पांडे ने लिखा, ‘‘ दुल्हन दिया श्रॉफ... अपनी बहन की शादी को लेकर उत्साहित हूं लेकिन उसके जाने का गम भी है.. हालांकि एक भाई मिलने से काफी खुश भी हूं। साथ ही मैंने रोहित बल द्वारा 21 साल पहले मेरी मां के लिए डिजाइन किया सूट पहना है। गुड्डा तुम हमेशा रहोगे।’’ रोहित को प्यार से लोग गुड्डा नाम से भी बुलाते थे।