'बढ़ती जनसंख्या खतरा है तो क्यों अच्छा कर रहा चीन', तेजस्वी बोले- बेरोजगारी से पैदा होती है अराजकता

By अनुराग गुप्ता | Jul 11, 2022

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से अग्निपथ, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी से अराजकता पैदा होती है। जैसा कि हमने हाल ही में अग्निपथ योजना के साथ देखा। इसके साथ ही उन्होंने चीन का हवाला देते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर दिखाई दिए।

बेरोजगारी से पैदा होती है अराजकता

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी से अराजकता पैदा होती है। जैसा कि हमने हाल ही में अग्निपथ योजना के साथ देखा। बेरोजगारी के डर से युवाओं में रोष व्याप्त है। आप सभी ने देखा कि कैसे गुस्सा अराजकता में बदल गया। दरअसल, सशस्त्र बलों में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ' को लेकर सबसे ज्यादा बवाल बिहार में देखने को मिला, जहां पर अग्निपथ का विरोध कर रहे अभ्यार्थियों ने रेलवे संपत्ति को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस्वी से की बात, लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी 

इसी बीच तेजस्वी यादव ने कहा कि सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद चीन अर्थव्यवस्था, जीडीपी और विकास के मामले में भारत से आगे है। क्या इस पर बहस नहीं होनी चाहिए ? अगर बढ़ती जनसंख्या खतरा है तो चीन इतना अच्छा क्यों कर रहा है ?

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक