Cannes Film Festival | इंडियन एक्ट्रेस Anasuya Sengupt ने कान्स में रचा इतिहास, बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं

By रेनू तिवारी | May 25, 2024

अभिनेत्री अनसूया सेनगुप्ता (Anasuya Sengupt) कान्स फिल्म फेस्टिवल के अन सर्टन रिगार्ड सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उन्हें बल्गेरियाई फिल्म निर्माता कॉन्स्टेंटिन बोजानोव द्वारा निर्देशित फिल्म 'शेमलेस' में उनकी भूमिका के लिए पुरस्कार मिला। फिल्म में एक सेक्स वर्कर की यात्रा को दर्शाया गया है जो एक पुलिसकर्मी को चाकू मारने के बाद दिल्ली के वेश्यालय से भाग जाती है।

इसे भी पढ़ें: Top Trending Pakistani Shows Right Now | भारत में भी लोकप्रिय हैं पाकिस्तानी नाटक, जानें सबसे टॉप सूची में कौन से धारावाहिक चल रहे हैं?

अनसूया को मुख्य रूप से मुंबई में प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में उनके काम के लिए पहचाना जाता है और वर्तमान में वह गोवा में रहती हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स शो 'मसाबा मसाबा' के सेट डिजाइन में योगदान दिया। मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली, उन्होंने अपनी शिक्षा जादवपुर विश्वविद्यालय से हासिल की। उन्होंने बंगाली निर्देशक अंजन दत्त की रॉक म्यूजिकल मैडली बंगाली (2009) से अभिनय की शुरुआत की। 2009 में, अनसूया मुंबई चली गईं, जहां उनके भाई अभिषेक सेनगुप्ता फिल्मों में काम कर रहे थे। हालाँकि, उन्हें शहर में अपने लिए अभिनय के अवसर नहीं मिले और इसलिए उन्होंने फिल्मों के कला विभाग की ओर रुख किया।

इस बीच, कान्स अन सर्टेन रिगार्ड पुरस्कार चीनी फिल्म निर्माता हू गुआन द्वारा निर्देशित 'ब्लैक डॉग' को दिया गया, जबकि बोरिस लोजकिन की शरण-साधक कथा, 'द स्टोरी ऑफ सौलेमेन' को जूरी पुरस्कार मिला।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court Jobs: 56 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानिए Eligibility और Last Date

BCCI से सकारात्मक बातचीत के बाद BCB को India Tour की उम्मीद, क्या इंतजार होगा खत्म!

मेडिकल प्रशिक्षुओं का मानदेय बढ़ाने की मांग, तारिक हमीद कर्रा ने सीएम उमर अब्दुल्ला को लिखा पत्र

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिकी सम्बोधन के अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक कूटनीतिक मायने