By Prabhasakshi News Desk | Jun 02, 2024
केप टाउन । दक्षिण अफ्रीका की अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) पार्टी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के पद छोड़ने से संबंधित संभावित गठबंधन सहयोगियों की किसी भी मांग पर विचार नहीं करेगी। यह बात पार्टी के एक शीर्ष नेता ने रविवार को कही। एएनसी ने चुनाव परिणाम में 30 साल से चला आ रहा अपना बहुमत खोने के बाद सरकार गठन के लिए संयुक्त मोर्चा बनाने का प्रयास किया है। दक्षिण अफ्रीका में पहली बार राष्ट्रीय गठबंधन सरकार बनाने और स्थिरता स्थापित करने के लिए जटिल वार्ताओं के दौर की ओर बढ़ने के बीच , एएनसी के महासचिव फिकिले मबालुला ने कहा कि रामफोसा पार्टी के नेता बने रहेंगे और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए दूसरे दलों का उनके इस्तीफे की मांग करना अस्वीकार्य है।