नायडू आज दोपहर हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे से रवाना होंगे और शाम पांच बजे तक दिल्ली पहुंचेंगे। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में भाजपा के बाद दूसरा सबसे बड़ा घटक दल है जिसके लोकसभा में 16 सदस्य हैं।