रमजान के दौरान रोजा रखने वाले कर्मचारियों को मिली राहत, इस राज्य सरकार ने ऑफिस ड्यूटी से दी एक घंटे की छूट

By अनुराग गुप्ता | Apr 07, 2022

नयी दिल्ली। रमजान के पाक महीने में आंध्र प्रदेश सरकार ने मुस्लिम समुदाय के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश सरकार ने मुस्लिम समुदाय के कर्मचारियों को शाम के वक्त एक घंटे पहले ऑफिस/स्कूल से जाने की इजाजत दी है। आंध्र प्रदेश सरकार ने अपने आदेश में कहा कि सभी सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, ठेका कर्मचारी, जो इस्लाम को मानते हैं, उन्हें 3 अप्रैल से 2 मई तक रमजान के महीने के दौरान सभी कार्य दिवसों में शाम को एक घंटे पहले ऑफिस/स्कूल छोड़ने की अनुमति है। 

रांची में मुस्लिम पुलिसकर्मियों को दी गई विशेष छूट

झारखंड की राजधानी रांची में तैनात मुस्लिम पुलिसकर्मियों को विशेष छूट दी गई है। राज्यपाल और सरकार के संयुक्त सचिव के निर्देश के बाद रांची एसएसपी ने निर्देश जारी किया है कि मुस्लिम पुलिसकर्मी 4 बजे के बाद कार्यालय छोड़कर जा सकते हैं। इसके साथ ही रमजान के दौरान शुक्रवार को मुस्लिम पुलिसकर्मियों को नमाज पढ़ने के लिए छूट दी गई है। ऐसे में मुस्लिम पुलिसकर्मी शुक्रवार को 12 बजे से 4 बजे के बीच में कभी भी नमाज के लिए कार्यालय से जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: रमजान के साथ ही तुष्टीकरण की सियासत भी शुरू, केजरीवाल और कांग्रेस के बीच छिड़ा कंपटीशन 

दिल्ली जल बोर्ड का यूटर्न

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जल बोर्ड ने रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 2 घंटे की शॉर्ट लीव देने का ऐलान किया था। जिसका मतलब साफ था कि मुस्लिम कर्मचारी 2 घंटे पहले अपना काम खत्म करके जा सकते थे। हालांकि दिल्ली जल बोर्ड ने अपने आदेश को वापस ले लिया है। 

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi