Andhra Pradesh: विधायक दल के नेता चुने गए चंद्रबाबू नायडू, 12 जून को लेंगे CM पद की शपथ

By अंकित सिंह | Jun 11, 2024

एन चंद्रबाबू नायडू को मंगलवार को उनकी तेलुगु देशम पार्टी के विधायकों के साथ-साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जन सेना के विधायकों द्वारा आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। नायडू ने कहा, "बीजेपी, जनसेना और टीडीपी के सभी विधायकों ने मुझे आंध्र प्रदेश की एनडीए सरकार का आगामी मुख्यमंत्री बनने के लिए अपनी सहमति दे दी है।" इससे पहले सुबह, नायडू को सर्वसम्मति से टीडीपी विधायक दल का नेता चुना गया।

इसे भी पढ़ें: जानें कौन हैं देश के अब तक के सबसे युवा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री Ram Mohan Naidu Kinjarapu, 26 साल की उम्र में बने थे सांसद

तेदेपा के आधिकारिक समाचार बुलेटिन के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार के कुछ मंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। आंध्र प्रदेश में राजग ने हाल में संपन्न लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court में खुद वकील बने Kejriwal, जज को हटाने की मांग पर की जोरदार बहस

Middle East में बढ़ा तनाव, Hezbollah ने Israel पर 43 हमलों की जिम्मेदारी लेकर दी बड़ी चेतावनी

Bride-to-be के लिए Special Style Guide, अपने Jewellery Collection में शामिल करें ये झुमकियां

DMK सांसद Kanimozhi की अपील, Dravidian Model के लिए हमें चुनें, केंद्र सरकार पर साधा निशाना