आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को शासन के 25वें वर्ष में प्रवेश करने पर दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2025

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शासन के 25वें वर्ष में प्रवेश करने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व को दूरदर्शी और प्रेरणादायक बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सरकार के मुखिया के रूप में अपना 25वां वर्ष शुरू किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि लोगों के जीवन को बेहतर बनाना और इस महान राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना उनका निरंतर प्रयास रहा है।

नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री जी, इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई। जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व देश भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्थिर और दृढ़ नेतृत्व ने भारत के शासन मॉडल को नया रूप दिया है और एक राज्य, एक राष्ट्र और इसके लोगों के भविष्य को बदल दिया है। नायडू ने प्रधानमंत्री को राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवा के लिए अनेक वर्षों तक कार्य करने तथा प्रभावी शासन के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाने और उत्थान करने में निरंतर सफलता की कामना की।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?