आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना ‘स्त्री शक्ति’ की शुरुआत करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2025

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू शुक्रवार को विजयवाड़ा के पंडित नेहरू बस स्टेशन पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं की मौजूदगी में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना ‘स्त्री शक्ति’ की शुरुआत करेंगे।

इस योजना के तहत लाभार्थी आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की पांच श्रेणियों - पल्लेवेलुगु, अल्ट्रा पल्लेवेलुगु, सिटी ऑर्डिनरी, मेट्रो एक्सप्रेस और एक्सप्रेस - में राज्य भर में यात्रा कर सकेंगी। इस योजना से राज्य की लगभग 2.62 करोड़ महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित

Bhubaneswar में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस Encounter में घायल, कोर्ट ने 14 दिन की जेल भेजा