By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2025
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी सांसदों के साथ मंगलवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक के दौरान हुई चर्चाओं का विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इससे पहले दिन में नायडू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और केंद्र की पूर्वोदय योजना के तहत आंध्र प्रदेश के लिए वित्तीय सहायता का अनुरोध करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।