Andhra Pradesh: लड़की के साथ बलात्कार का वीडियो बनाने और उसे प्रसारित करने के आरोप में चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2024

आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक किशोर द्वारा एक लड़की के साथ किए गए कथित दुष्कर्म का वीडियो बनाने और उसे प्रसारित करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई- को बताया, नाबालिक लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया जबकि गिरफ्तार लोगों को रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार नाबालिग पीड़िता और किशोर परिचित थे और वह किताबें लेने के लिए एलुरु जिले के मंडावल्ली मंडल के चिंतापाडु गांव के सरकारी स्कूल में गए थे।

पुलिस ने कहा कि कक्षा सात की छात्रा को अकेला देखकर कक्षा 10 का छात्र उसे स्कूल में ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने इस कृत्य को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो क्लिप को कई लोगों के साथ साझा किया।

लड़की के माता-पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया जिसके बाद चार लोगों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि उन पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi