आंध्र प्रदेश के राज्यपाल नजीर, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2025

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने विजयवाड़ा के इंदिरा गांधी नगर स्टेडियम में राष्ट्रध्वज फहराया।

नजीर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘मैं 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आंध्र प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस सत्य, अहिंसा एवं शांति के महान आदर्शों के प्रति पुनः समर्पण का दिन है।’’

नायडू ने लोगों को बधाई देते हुए कहा, ‘‘आइए, हम संविधान की भावना को साथ लेकर विकसित भारत 2047 और स्वर्ण आंध्र विजन’ 2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम करें।’’

युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने भी लोगों से देश की विविधता में एकता की ताकत का जश्न मनाने और इस महान राष्ट्र को परिभाषित करने वाले संविधान को बनाए रखने एवं मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

Gorakhpur: ईस्टर्नपुर में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में मिला युवती का शव, हत्या का आरोप

Under-19 Asia Cup: हमजा जहूर के शतक से Pakistan ने भारत को 3 विकेट से मात दी

Punjab Police ने Gangster Afridi को Ethiopia से कराया डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

PM Modi का ‘दिमागी नक्सलियों’ पर हमला, Sensex गिरा और Sonia Gandhi की किताब चर्चा में