Andhra Pradesh: जगन मोहन रेड्डी का TDP पर वार, चंद्रबाबू नायडू पर लगाया हर वर्ग को धोखा देने का आरोप

By अंकित सिंह | Apr 06, 2024

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि आगामी चुनाव समाज के हर वर्ग का विकास करने वाली वाईएसआरसीपी सरकार और समाज के हर वर्ग को धोखा देने वाले चंद्रबाबू नायडू के गठबंधन के बीच होने जा रहा है। यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक पार्टी (वाईएसआरसीपी) गरीब लोगों का समर्थन करती है जबकि दूसरी पार्टी (टीडीपी) पूंजीपतियों का समर्थन करती है। 

रेड्डी ने कहा कि क्या आप सभी 2024 के इस कुरुक्षेत्र युद्ध में अपनी विश्वसनीयता की रक्षा करने और धोखाधड़ी और साजिशों के खिलाफ धर्म का समर्थन करने के लिए तैयार हैं? उन्होंने कहा कि पिछले चार महीनों से, मैं चंद्रबाबू से उनकी उपलब्धियां या योजनाएं बताने के लिए कह रहा हूं, जिन्हें उन्होंने 14 साल तक सीएम रहते हुए लागू किया था। उन्होंने (चंद्रबाबू) मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया, न ही मुझे किसी योजना के बारे में बताया.' लेकिन कम से कम उन्हें राज्य की जनता को इसके बारे में बताना चाहिए! ऐसी एक भी चीज़ नहीं है जिसे आप चंद्रबाबू को दिखा सकें। बिल्कुल कुछ भी नहीं!

इसे भी पढ़ें: Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू को चुनाव आयोग का नोटिस, 48 घंटे में जवाब देने को कहा, जानें पूरा मामला

उन्होंने कहा कि मतदान के दिन आप जो बटन दबाएंगे वह अगले पांच वर्षों के लिए आपका भविष्य तय करेगा। यहां मौजूद सभी लोगों को अपने परिवार से चर्चा करनी चाहिए कि उन्हें किस पार्टी से फायदा हुआ और उन्हें किस पार्टी को वोट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नायडू 30 साल पहले सीएम रहे, फिर भी जब वह लोगों के बीच जाते हैं तो अतीत में किए गए किसी काम का जिक्र नहीं कर पाते। लेकिन जब चुनाव करीब आते हैं, तो उनकी चाल फर्जी वादों के साथ आपके दरवाजे पर दस्तक देने की होती है। लेकिन वह कभी इस बारे में नहीं बोलते कि उन्होंने अतीत में गरीबों के लिए क्या अच्छा किया है।

प्रमुख खबरें

Education Minister पर Priyanka Gandhi के बयान से Lok Sabha में हंगामा, जवाबदेही पर BJP-Congress आमने-सामने

US के नए Tariffs के खतरे के बीच China का बड़ा पलटवार, Excess Capacity के आरोपों को बताया पूरी तरह बेबुनियाद

Education Minister Pralhad Joshi पर Rahul Gandhi का संगीन आरोप, कहा- बलात्कारियों का रक्षक

Ujjain में होगा भव्य Sandipani Alankaran समारोह, Guru Purnima पर मुख्यमंत्री Mohan Yadav देंगे शिक्षा को नई दिशा