आंध्र प्रदेश: फार्मा कंपनी में जहरीली गैस के संपर्क में आने के कारण दो लोग अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2024

अनकापल्ली जिले में जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी में स्थित एक निजी फार्मा कंपनी में संदिग्ध रूप से जहरीली गैस के संपर्क में आने के बाद दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से एक की हालत गंभीर है।

सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘गैस के संपर्क में आने से दो सहायक बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दोनों का इलाज जारी है। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, जबकि दूसरा व्यक्ति खतरे से बाहर है।’’

दोनों कर्मियों का विशाखापत्तनम के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा है। एसपी ने बताया कि हानिकारक गैसों को हटाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ‘स्क्रबर’ उपकरण में रसायनों को स्थानांतरित करते समय गैस रिसाव हुआ। सिन्हा ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Rupee विदेशी मुद्रा बाजार में दो पैसे की बढ़त के साथ 95.43 प्रति US Dollar पर पहुंचा

Devendra Fadnavis छत्रपति संभाजीनगर में Tiranga Yatra में होंगे शामिल

Sukhbir Singh Badal पर Nanded गुरुद्वारे में हमला करने वाले से पूछताछ जारी, वजह अस्पष्ट

Sri Lanka में मैच के दौरान विवाद के बाद कोच Sumith Fernando की मौत, 17 वर्षीय खिलाड़ी हिरासत में