Andhra Pradesh पुलिस ने नाबालिग छात्रा की आत्महत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2024

आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा के आत्महत्या करने के सिलसिले में मंगलवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 वर्षीय छात्रा ने अपने कॉलेज के अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

इस बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव और राज्य के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने एक बयान में कहा कि जाहिर तौर पर, संस्थान के ‘‘अधिकारियों के लापरवाह रवैये’’ के कारण यह घटना हुई।

पुलिस ने शहर के कोमाडी चैतन्य पॉलिटेक्निक कॉलेज से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें रसायन विज्ञान प्रयोगशाला तकनीशियन के एन. शंकर राव, कॉलेज प्रबंधन के प्रमुख शंकर वर्मा, कॉलेज के प्राचार्य जी भानु प्रवीण, हॉस्टल वार्डन वी.उषा रानी और उसके पति वी.प्रदीप कुमार शामिल हैं।

विशाखापत्तनम उत्तर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बी.सुनील ने पीटीआई-को बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है राव ने कथित तौर पर छात्रा का यौन उत्पीड़न किया था।

प्रमुख खबरें

दिल्ली छात्र प्रदर्शन: पेलेट गन के इस्तेमाल के खिलाफ याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय तीन अगस्त को करेगा सुनवाई

राजस्थान के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में सबसे अधिक 14 बाघ-बाघिन और शावक, पर्यटकों के आकर्षण का बना केंद्र

उत्तर प्रदेश सरकार अधिवक्ताओं को ‘कैशलेस’ स्वास्थ्य सुविधा देने की दिशा में करेगी काम: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सेवा मामलों में बाध्यकारी आदेश जारी नहीं कर सकता: सुप्रीम कोर्ट