आंध्र प्रदेश का कर राजस्व नौ फीसदी बढ़ा, लेकिन घाटा 803.72 फीसदी उछला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2022

अमरावती| नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) ने कहा कि आंध्र प्रदेश का कर राजस्व वित्त वर्ष 2021-22 के पहले आठ महीनों में इससे पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 16,372.97 करोड़ रुपये अधिक था, लेकिन उसका राजस्व घाटा नवंबर के अंत तक 803.72 प्रतिशत के चिंताजनक स्तर तक बढ़ गया।

इसके बावजूद राजय सरकार ने 49,570.31 करोड़ रुपये उधार लिए जो समूचे वित्त वर्ष के लिए 37,029.79 करोड़ रुपये के बजट अनुमान के मुकाबले 133.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

कैग की तरफ से जारी राज्य के बहीखातों के ताजा आंकड़ों में 1,28,805 करोड़ रुपये का राजस्व व्यय दिखाया गया है, जिसमें ऋण के ब्याज भुगतान के रूप में 13,779 करोड़ रुपये शामिल हैं।

राज्य ने इस वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में कल्याणकारी योजनाओं पर 61,746.91 करोड़ रुपये खर्च किए। कैग के मुताबिक, अब आंध्र प्रदेश सरकार की कुल उधारियां एवं देनदारियां 6,35,265.63 करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गई हैं।

प्रमुख खबरें

JSW Group ने Ampstar ब्रांड के साथ EV मार्केट में रखा कदम, बनाएगा इलेक्ट्रिक बस और ट्रक

National Film Awards अब राज्यों के प्रमुख टूरिज्म स्पॉट्स पर होंगे आयोजित: Ashwini Vaishnaw

UNSC में आज की दुनिया की झलक नहीं, Antonio Guterres ने UNGA में की सुधार की मांग

Asian Games 2026 में पदक जीतने पर President Droupadi Murmu ने सुचिका को दी बधाई