आखिरी मैच में आंद्रे रसेल ने खेली यादगार पारी, फिर भी वेस्टइंडीज को मिली हार

By Kusum | Jul 23, 2025

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल क्रिकेट से रिटायर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी20 उनके करियर का आखिरी मैच रहा, जिसमें उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और गेंदबाजी भी की। रसेल ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का दूसरा टी20 मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला होगा। रसेल ने दूसरे टी20 में 240 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 36 रनों की कैमियो पारी खेली, लेकिन रसेल अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज की जीत नहीं देख पाए।

वहीं रसेल इस मैच में तब बल्लेबाजी करने आए जब वेस्टइंडीज का स्कोर 98/5 हो चुका था। उन्होंने आते ही तूफानी अंदाज में शॉट्स लगाने शुरू किए और अपनी 36 रनों की ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 2 चौके और चार छक्के लगाए। उनकी इस तूफानी पारी में वेस्टइंडीज को 170 का स्कोर पार करने में मदद की।

आंद्रे रसेल ने अपनी रिटायरमेंट स्पीच में कहा कि, मैं सबीना पार्क में मौजूद लोग और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड द्वारा मिले मौकों का धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं अपने घरेलू फैंस के सामने संन्यास लेकर बहुत खुश हूं, लेकिन मैच का परिणाम हमारी तरफ नहीं गया, मैं खुश हूं कि अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए इतने सारे मैच खेल पाया, सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद।

वेस्टइंडीज की टीम एक जीत के साथ आंद्रे रसेल को विदा नहीं कर पाई। इस मैच में कैरेबियाई टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 172 रन बनाए थे। रसेल की 36 रनों की तूफानी पारी के अलावा ब्रेंडन किंग ने 51 रनों की पारी खेली थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 28 गेंद शेष रहते 8 विकेट की आसान जीत अपने नाम की। सलामी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल मार्श कुछ खास कमाल नहीं कर पाए लेकिन जोश इंग्लिश 78 रन और कैमरन ग्रीन 56 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026 पर Pastel Suits के साथ पहनें ये Trendy Meenakari Jhumka, मिलेगा Royal Look

Karnataka में RSS के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं, Priyank Kharge का विधान परिषद में जवाब

दुश्मनों पर दनादन बरसेंगी मिसाइलें, भारत में Private Companies भी बनाएंगी Missiles, Rajnath Singh ने DRDO की Technology Transfer को दी मंजूरी

Struggling Pakistan टीम में Babar Azam की वापसी, Lords में England से लेंगे बदला?