इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं Shraddha Kapoor और Andrew Garfield की तस्वीरें, अब अभिनेता ने की स्त्री स्टार की तारीफ

By एकता | Dec 11, 2024

हाल ही में, सऊदी अरब में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजन किया गया था, जिसमें बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने भाग लिया। फेस्टिवल में रणबीर कपूर और करीना कपूर ने खूब चर्चा बटोरीं, लेकिन अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने महफिल लुटीं। दरअसल, श्रद्धा हॉलीवुड स्टार एंड्रयू गारफील्ड के साथ नजर आयीं। दोनों की तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर छा गईं। स्पाइडर मैन मीट्स स्त्री भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हुआ था।

इसे भी पढ़ें: मैं लगभग टूट गया था, Justin Baldoni के लिए आसान नहीं था It Ends With Us में नकारात्मक भूमिका निभाना

अब एंड्रयू गारफील्ड ने श्रद्धा कपूर के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात की। उन्होंने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत प्यारी और दयालु और सौम्य लगती हैं। एंड्रयू ने पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में स्त्री स्टार की तारीफ की है। उन्होंने श्रद्धा के अलावा जोया अख्तर के बारे में भी बात की और इस दौरान उन्होंने राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' का भी जिक्र किया।

इसे भी पढ़ें: अलग हुई Machine Gun Kelly और Megan Fox की राहें, रैपर के फोन में मौजूद परेशान करने वाली चीजों की वजह से हुआ ब्रेकअप!

माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एंड्रयू और जोया अख्तर एक साथ जूरी में थे। अभिनेता ने कहा, 'मैं जोया अख्तर के साथ माराकेच में जूरी में था, जिसे मैं वास्तव में प्यार करता हूं। और मैं उनकी फिल्में देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैंने उनकी कोई भी फिल्म नहीं देखी है। हम अमेरिकी सिनेमा, ब्रिटिश सिनेमा और भारतीय सिनेमा के बारे में बात कर रहे थे, और हम आरआरआर के लिए अपने आपसी प्रेम को बढ़ा रहे थे क्योंकि वह हाल ही में आई एक भारतीय फिल्म थी, जो स्पष्ट रूप से पश्चिम में भी छा गई थी।'

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत