सेरेना का रिकॉर्ड बनाने का सपना टूटा, आंद्रिस्कू बनीं US ओपन विजेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2019

न्यूयार्क। युवा बियांका आंद्रिस्कू कनाडा की पहली ग्रैंडस्लैम चैम्पियन बन गई जिसने 23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना विलियम्स को 6.3, 7.5 से हराकर अमेरिकी ओपन महिला एकल खिताब जीता। उन्नीस बरस की आंद्रिस्कू पिछले 15 साल में सबसे युवा ग्रैंडस्लैम चैम्पियन भी बनी। इससे पहले अमेरिकी ओपन 2004 में स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने खिताब जीता था। सेरेना की किसी ग्रैंडस्लैम फाइनल में लगातार चौथी हार है जिससे रिकार्ड की बराबरी वाले 24वें ग्रैंडस्लैम का उनका इंतजार और लंबा हो गया।

आंद्रिस्कू ने कहा ,‘‘मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि कैसा महसूस कर रही हूं। मैने इस पल के लिये बहुत मेहनत की है।’’ इस सत्र में आंद्रिस्कू का शीर्ष 10 रैंकिंग वाले खिलाड़ियों के खिलाफ रिकार्ड 8 . 0 का था । इस जीत के बाद वह रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच जायेगी। आंद्रिस्कू ने मोनिका सेलेस की भी बराबरी कर ली जिन्होंने 1990 में चौथा ग्रैंडस्लैम खेलते हुए ही खिताब जीत लिया था। 

इसे भी पढ़ें: टेनिस कोर्ट पर एक दूसरे को करते हैं प्रेरित, US ओपन में दिखी इनकी प्रेम कहानी

सेरेना की अमेरिकी ओपन फाइनल में लगातार दूसरी हार है। उन्होंने कहा ,‘‘बियांका ने अद्भुत खेल दिखाया। मुझे उस पर गर्व है। यदि वीनस के अलावा किसी और के जीतने पर मुझे खुशी होती तो वह बियांका है।’’ सेरेना ने 1999 में पहला ग्रैंडस्लैम जीता था तब आंद्रिस्कू पैदा भी नहीं हुई थी । वह पिछले दो साल में फ्लशिंग मीडोस पर मुख्य ड्रा में भी जगह नहीं बना सकी थी। 

प्रमुख खबरें

भारत में Semiconductor विनिर्माण के लिए बेहतरीन अवसर, BCG ने बताई वजह

Pravesh Verma पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो

नेपाल में भारी बारिश के बाद Valmikinagar Barrage से छोड़ा गया 4.24 लाख क्यूसेक पानी

IMD Weather Alert: मौसम ने लिया यू-टर्न! एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव, 15 राज्यों में अलर्ट