चंबल के असली बीहड़ों में दिखेगा Action-तंत्र! Maddock Films की 'शक्तिशालिनी' में Aneet Padda का जलवा

By दिव्यांशी भदौरिया | May 31, 2026

डैकेत और खतरनाक संघर्ष के लिए चर्चाओं में रहने वाला चंबल के बीहड़ इस समय किसी और वजह चर्चाओं में बनें है। सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा 'शक्तिशालिनी' फिल्म में नजर आने वाली है। इस बार शूटिंग का माहौल सेट पर नहीं बीहड़ के जंगलों में देखने को मिलेगा। मैडॉक फिल्मस ने अपनी आगामी फिल्म ‘शक्तिशालिनी’ की शूटिंग के लिए मुंबई और हैदराबाद के स्टूडियो सेट्स की बजाय चंबल के असली बीहड का चयन किया है। 

लोकेशन ही नहीं फिल्म का किरदार होगा चंबल

सूत्रों से मुताबिक, 'इसमें चबल को सिर्फ एक शूटिंग लोकेशन ही नहीं, बल्कि कहानी के मुख्य हिस्से के रुप में दिखाया जाएगा। बीहड़ों की वीरानी, गुफाएं, मिट्टी और रात का सन्नाटा फिल्म के माहौल को और प्रभावी बनाएंगे।

15 दिनों में बनीं रहस्यमयी तांत्रिक गुफाएं

रिपोर्ट्स से पता चला है कि फिल्म मेकर्स ने स्टूडियो सेट्स का सहारा नहीं लिया है, बल्कि उन्होंने चबल के असली बीहड़ों के बीच बड़ा सेट तैयार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 15 दिनों कीा मेहनत के बाद वहां प्राचीन तांत्रिक गुफाओं जैसा माहौल बनाया गया है।

असल में इन गुफाओं का डिजाइन लोककथाओं, पुराने मंदिरों और मध्य भारत की तांत्रिक परंपराओं से प्रेरित है। सेट के अंदर गुप्त रास्ते, विशाल मूर्तियां, अग्निकुंड और कई रहस्यमयी प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाता है। बताया जा रहा है कि कुछ मुख्य ट्विस्ट और क्लाइमैक्स सीन्स इन्हीं गुफाओं में शूट किए गए। शूटिंग के दौरान गोपनीयता बनाए रखने के लिए यूनिट पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर सख्त निर्देश दिए थे।

अनीत निभा रहीं रहस्यमयी किरदार

इस फिल्म में अनीत पड्डा शालिनी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी के बारे में बात करें, तो साधारण ग्रामीण लड़की से शुरु होती है, जिसकी जिंदगी रहस्यमयी घटनाओं के बाद पूरी तरह बदल जाती है। धीरे-धीरे उसे अपने भीतर ऐसी शक्तियों का एहसास दिलाया कि जो काफी सामान्य इंसानों से अलग है। इस फिल्म में शालिनी का किरदार डर और शक्ति दोनों का मिश्रण होगा।

प्रमुख खबरें

Goa Nightclub Fire: Supreme Court से याचिका खारिज होने के बाद 3 मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर

FATF Meeting से पहले मक्कार पाकिस्तान का नया पैंतरा, आतंकी मसूद अजहर पर रखा 70 लाख का इनाम

India-Canada CEPA: व्यापार समझौते पर चौथे दौर की वार्ता शुरू, इसी साल पूरा करने का लक्ष्य

PM Narendra Modi के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया जलाएं: BJP अध्यक्ष Nitin Nabin