Navratri और ऑफिस पार्टी में Peplum Angrakha Co-ord Set देगा स्लिम लुक, बिना दुपट्टे पाएं आराम

By अनन्या मिश्रा | Oct 02, 2026

आजकल कि महिलाओं की पहली पसंद अंगरखा स्टाइल बना हुआ है। शादी-ब्याह हो या फिर कोई खास पर्व, महिलाएं अंगरखा स्टाइल वाले आउटफिट्स को कैरी करना बेहद पसंद करती हैं। अगर आप भी किसी ऐसे आउटफिट की तलाश में हैं, जिसको कैरी करने के बाद आपको रॉयल और परफेक्ट एथनिक लुक मिले, तो परेशान होने की जगह इस फेस्टिव सीजन आप कुछ ट्रेंडी अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट डिजाइंस कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Dandiya Night से पहले Dark Circles गायब करने के लिए लगाएं कच्ची हल्दी का Eye Pack

सिल्क और चंदेरी अंगरखा को-ऑर्ड सेट

फेस्टिव सीजन चल रहा है और इस दौरान अनंत चतुर्दशी, करवा चौथा, दिवाली या भाई दूज जैसे बड़े त्योहारों पर सिल्क और चंदेरी अंगरखा को-ऑर्ड सेट परफेक्ट रहेगा। यह पहनने में भी आरामदायक और रॉयल आउटफिट लगेंगे। इस तरह के सेट में आप जरी, गोटा पट्टी या आरी वर्क भी चुन सकती हैं। इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी और पारंपरिक मोजड़ी पेयर कर सकती हैं।

प्रिंटेड कॉटन अंगरखा सेट

आजकल अजरख, ब्लॉक प्रिंट और बांधनी प्रिंट अंगरखा काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में त्योहारों पर अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए आप कॉटन अंगरखा को-ऑर्ड सेट ट्राई कर सकती हैं। हल्के-फुल्के फैब्रिक के साथ पोंचे या फ्लेयर्ड प्लाजो वाला यह कॉम्बिनेशन आपके लुक को खास बना देगा। इन को-ऑर्ड सेट को चांदबाली इयररिंग्स या पर्ल नेकलेस सेट कैरी कर सकती हैं। वहीं फुटवियर में एम्ब्रॉयडरी वर्क वाली फ्लैट स्लीपर्स सबसे बेस्ट रहेंगी।

ऑर्गेंजा और जॉर्जेट अंगरखा को-ऑर्ड सेट

आजकल जॉर्जेट और ऑर्गेंजा फैब्रिक महिलाओं को खूब भा रहे हैं। यह दिखने में स्टाइलिश होने के साथ-साथ पहनने में भी कंफर्टेबल रहते हैं। ऐसे में आप इस फेस्टिव सीजन एलिगेंट लुक पाने के लिए जॉर्जेट और ऑर्गेंजा अंगरखा को-ऑर्ड सेट ट्राई कर सकती हैं। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आपको आसानी से को ऑर्ड सेट मिल जाएंगे। इसमें आप चाहें तो खूबसूरत पेस्टल कलर्स भी चुन सकती हैं। इस तरह के को-ऑर्ड सेट्स को मीनाकारी या कुंदन जड़ाऊ ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। वहीं इसके साथ आप कोल्हापुरी चप्पल कैरी कर सकती हैं।

पेप्लम स्टाइल अंगरखा को-ऑर्ड सेट

पेप्लम स्टाइल अंगरखा को-ऑर्ड सेट भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस तरह का कट-आउट डिजाइन आपको स्लिम और परफेक्ट लुक देने का काम करेगा। नवरात्रि के समय डांडिया नाइट में भी कैरी कर सकती हैं। ऑफिस और ऑफिस की फेस्टिव पार्टीज के लिए यह आउटफिट एकदम परफेक्ट रहेगा। इस तरह के आउटफिट के साथ आपको अलग से दुपट्टा संभालने का झंझट नहीं है।

आप इसको एम्ब्रॉयडरी हील्स या पंजाबी मोजड़ी कैरी कर सकती हैं। वहीं ज्वेलरी की बात की जाए, तो आप इसके साथ ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी इस लुक को भी बेहद शानदार बना देगी।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha चुनाव में गिले-शिकवे भुलाकर साथ आने का समय: Akhilesh Yadav

Parveen Hooda के गोल्ड पर गांव में जश्न, पिता बोले- बेटी ने अपना वादा पूरा किया

Advent International यथार्थ हॉस्पिटल्स में खरीदेगी 24.9% हिस्सेदारी, CCI से मांगी मंजूरी

Pradeep Purnekar हत्याकांड में पूर्व महापौर Meenakshi Shinde ने खुद पर लगे आरोपों को बताया बेबुनियाद