सेना में भर्ती नहीं कराए जाने को लेकर नाराज युवकों ने राजनाथ सिंह की जनसभा में किया हंगामा, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगे

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 23, 2022

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूपी चुनाव को देखते हुए इन दिनों चुनावी रैलियों में बिजी हैं। रोजगार के मुद्दे पर उन्हें रोजाना युवकों के हंगामे का सामना करना पड़ रहा है। बीते कल मंगलवार को राजनाथ सिंह के बलिया रैली में सेना में भर्ती नहीं कराए जाने को लेकर कुछ नाराज युवकों ने नारेबाजी की। इसके बाद रक्षा मंत्री कोरूना का हवाला देते हुए अपना बचाव करने लगे। इसके बाद जब युवक ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया। हालांकि राजनाथ सिंह ने मंच से उसे छोड़ देने की अपील की। युवक को बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

उन्होंने कहा मैं समस्या को जानता हूं। कोविड की महामारी के कारण ऐसा हुआ। यह पहली बार है जब हम इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से इस हालात में काम किया उसकी तारीफ पूरी दुनिया कर रही है। इसके बाद जब रक्षा मंत्री का भाषण खत्म होने वाला था तभी एक शख्स ने नारा लगाया, गरीबों के मसीहा, अखिलेश यादव जिंदाबाद। जब बीजेपी कार्यकर्ता उस शख्स की ओर बढ़े तो राजनाथ सिंह ने उसे छोड़ देने की अपील की।

आपको बता दें बाद में उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। डीएसपी राजेश तिवारी ने कहा कि आरोपी शख्स की पहचान अंगद यादव के रूप में हुई है उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

प्रमुख खबरें

1972 के ऐतिहासिक वाइन टोस्ट और वाइल्ड मशरूम...मेलानिया ने तैयार किया खास मेन्यू, चीनी राष्ट्रपति Jinping के स्टेट डिनर में क्या-क्या खास?

Asian Games में Seema Kumari ने जीता Bronze Medal, 10000m रेस में लहराया तिरंगा

Marco Rubio का बड़ा एक्शन: US Birth Tourism सिंडिकेट और Visa Fraud पर लगेगा कड़ा बैन

Odisha में भारी बारिश का कहर: 8,000 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए