अनील अंबानी ने आर-पावर और आर- इंफ्रा के निदेशक पद से दिया इस्तिफा

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 26, 2022

अनिल अंबानी ने शुक्रवार को रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में किसी भी सूचीबद्ध कंपनी से जुड़ने पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है।

राहुल सरीन अतिरिक्त निदेशक की नियुक्त

रिलायंस समूह की दोनों कंपनियों ने कहा है कि आर-पावर और आर-इन्फ्रा के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को राहुल सरिन को 5 साल के कार्यकाल के लिए स्वतंत्र निदेशक के रूप में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है। हालांकि इस  नियुक्ति को अभी आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी मिलनी बाकी है। 72 वर्षीय राहुल सरीन सिविल सर्वेंट रह चुके हैं। वह केंद्र सरकार में सचिव के पद से रिटायर हुए थे।

बता दें सेबी ने फरवरी में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य व्यक्तियों को कथित रूप से धन निकालने के आरोप में प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था। साथ ही अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में किसी सूचीबद्ध कंपनी से जुड़ने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से ही कहा जा रहा था कि अनिल अंबानी को इस्तीफा देना पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान