तीन दशक बाद साथ काम करते नजर आएंगे अनिल कपूर और शेखर कपूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2019

मुम्बई। ऑस्कर के लिये नामित हो चुके फिल्मकार शेखर कपूर और वरिष्ठ अभिनेता अनिल कपूर फिल्म  मिस्टर इंडिया  के तीन दशक बाद एक बार फिर साथ काम करते नजर आएंगे। शेखर कपूर ने ट्वीटर पर नयी फिल्म बनाने को लेकर जानकारी दी।

शेखर ने अनिल के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया,  मिस्टर इंडिया-2 या किसी अन्य फिल्म में साथ काम करने पर चर्चा कर रहा हूं। अनिल कपूर आप उन्हें बताइये। 

अनिल ने वही तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और कहा कि वह शेखर के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्सुक हैं। अनिल (62) ने ट्वीट किया,  देजा वू (फ्रांसीसी भाषा में पहले ही देख चुका) महसूस कर रहा हूं।

इसे भी पढ़ें: रोमांस की जगह अगर आप का दिल थ्रिलर फ़िल्में देख कर धड़कता है, तो ये फ़िल्में ज़रूर देखना

शेखर कपूर और मैं कुछ नया और बेहद रोमांचक करने पर गहराई से चर्चा कर रहे हैं। हम वैसा ही जादू चलाने की उम्मीद कर रहे हैं जैसा मिस्टर इंडिया में चलाया था। 1987 पर्दे पर आई  मिस्टर इंडिया  में अमरीश पुरी, श्रीदेवी और सतीश कौशिक ने अभिनय किया था।

प्रमुख खबरें

Joe Biden ने भारत, चीन, रूस, जापान पर विदेशियों से द्वेष रखने का आरोप लगाया

Rahul Gandhi from Raebareli | कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी को मैदान में उतारा, आज भरेंगे पर्चा, अमेठी से जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

Kota: पुलिस ने लापता छात्रा का 11 दिन बाद पता लगाया, परिवार को सौंपा

Uttarakhand में ऋषिकेश के निकट पिता और पुत्र गंगा में डूबे, शव की तलाश जारी