अनिल कपूर ने सुनाया अनसुना किस्सा! ऐश्वर्या राय ने लगभग ठुकरा दी थी सुपरहिट 'हमारा दिल आपके पास है', जानें क्यों?

By रेनू तिवारी | Aug 28, 2025

'हमारा दिल आपके पास है' सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित और बोनी कपूर द्वारा निर्मित एक पुरस्कार विजेता बॉलीवुड रोमांटिक हिंदी एक्शन फिल्म है, जिसमें अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और सोनाली बेंद्रे मुख्य भूमिकाओं में हैं। जब प्रीति भवानी चौधरी के खिलाफ एक हत्या के आरोप में गवाही देती है, तो वह उसका बलात्कार करता है। अपने परिवार द्वारा अपमानित और घर से निकाले जाने के बाद, एक दयालु व्यक्ति अविनाश उसे रहने के लिए जगह देता है। जिसके बाद दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकिया बढ़ जाती है लेकिन आखिर में अविनाश की मां का ट्विस्ट आ जाता है। अपनी इस सुपरहिट फिल्म को लेकर अनिल कपूर ने पुरानी कुछ यादें शेयर की है।

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी सुपरहिट फिल्म हमारा दिल आपके पास है के 25 साल पूरे होने पर बताया कि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले फिल्म से पीछे हटने का फैसला कर लिया था, लेकिन एक भावनात्मक बातचीत के बाद वह फिर इससे जुड़ गईं। यह फिल्म 24 अगस्त, 2000 को रिलीज़ हुई थी और इसका निर्देशन दिवंगत अभिनेता-फिल्मकार सतीश कौशिक ने किया था।

अनिल कपूर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरों का एक ‘कोलाज’ रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया और एक लंबा संदेश भी लिखा। सतीश कौशिक को अपना ‘‘प्रिय मित्र’’ बताते हुए 68 वर्षीय अभिनेता ने लिखा ‘‘जब मैं हमारा दिल आपके पास है के 25 साल पूरे होने पर पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मेरे दिल में मेरे सबसे प्यारे दोस्त सतीश कौशिक की यादें ताजा हो जाती हैं।’’

उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने ऐश्वर्या का नाम इस फिल्म के लिए सुझाया था। उन्होंने कहा ‘‘जब हम ताल की शूटिंग कर रहे थे, तो ऐश्वर्या की अद्भुत प्रतिभा ने मुझे प्रभावित किया और मैंने उनका नाम सतीश जी को सुझाया। पहले कुछ हिचकिचाहट थी, लेकिन जैसे ही सतीश जी ने उन्हें सेट पर देखा, वे तुरंत मान गए। और फिर जो हुआ, वह इतिहास है।’’

अनिल कपूर ने आगे लिखा कि ऐश्वर्या को कुछ आशंकाएं थीं, जिसके चलते उन्होंने शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले फिल्म छोड़ने का मन बना लिया था। उन्होंने कहा ‘‘शूटिंग से ठीक पहले ऐश्वर्या को कुछ चिंताएं थीं और उन्होंने लगभग फिल्म छोड़ दी थी। तब सतीश और मैं उनके घर गए, एक भावुक बातचीत हुई, और सौभाग्य से उन्होंने फिल्म में बने रहने का फैसला किया।’’

उन्होंने लिखा ‘‘और मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने ऐसा किया, क्योंकि उनका प्रदर्शन शानदार था और फिल्म सुपरहिट साबित हुई, जिसे दर्शकों और बॉक्स ऑफिस दोनों का भरपूर प्यार मिला।’’ अनिल कपूर ने अंत में लिखा ‘‘इन खूबसूरत यादों और उस जादू के लिए आभारी हूं, जो हमने मिलकर रचा था। और अपने दोस्त सतीश को हर दिन बहुत याद करता हूं।’’

फिल्म में ऐश्वर्या ने प्रीति की भूमिका निभाई थी, जो हत्या के एक मामले में गवाही देती हैं और फिर भवानी चौधरी (मुकेश ऋषि) द्वारा बलात्कार की शिकार होती हैं। उसके बाद उसे समाज और परिवार त्याग देते हैं, और अविनाश (अनिल कपूर) उसे सहारा देते हैं। फिल्म में सोनाली बेंद्रे और अनुपम खेर भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत