Anil Kapoor ने Koffee With Karan 7 खोला अपनी सदाबहार जवानी का राज, सुनकर उछल पड़े Varun Dhawan

By एकता | Sep 13, 2022

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर पिछले कुछ समय से अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता 65 साल के हो चुके हैं, लेकिन इस उम्र में भी वह जवान दिखते हैं। उनकी जवानी का राज हर कोई जानना चाहता है, न जाने कितने इंटरव्यू में उनसे इसके बारे में सवाल पूछे जा चुका है। इतना ही नहीं अनिल की जवानी की चर्चा समय-समय पर सोशल मीडिया पर होती रहती है। अब आखिरकार अभिनेता ने अपनी जवानी का राज खोल दिया है, जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

इसे भी पढ़ें: नए सीजन के साथ टीवी पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार Bigg Boss, रिलीज हुआ शो का पहला प्रोमो

अनिल कपूर के बाद वरुण धवन की बारी आती है। शो के होस्ट अभिनेता से सवाल पूछते हैं, "दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ में से वह किसके साथ काम करना चाहते हैं?" इसके जवाब में वरुण ने कहा, "मुझे हमेशा कहा जाता है कि मैं छोटा दिखता हूं।" अभिनेता को बीच में काटते हुए करण पूछते हैं, "आपको लगता है कि वो दोनों आपसे बड़े दिखती हैं?" जिसका जवाब देते हुए वरुण कहते हैं, "यह आप कह रहे हैं।"

इसे भी पढ़ें: Sidharth Shukla की यादों से बाहर निकलीं Shehnaaz Gill, जिंदगी में आगे बढ़ने का लिया फैसला

इसके बाद रैपिड फायर राउंड हुआ, जिसमें वरुण धवन ने अर्जुन कपूर का खूब मजाक उड़ाया। करण जौहर ने वरुण से पूछा, "कौन है जो सेल्फी का दीवाना है", वरुण ने कहा, "अर्जुन कपूर"। "सबसे ज्यादा गॉसिपिंग करने वाला", अभिनेता ने कहा "अर्जुन कपूर"। "गलत स्क्रिप्ट चुनने वाला", वरुण ने फिर कहा "अर्जुन कपूर"। वरुण के जवाब सुनकर अनिल कपूर कहते हैं, "क्यू कर रहा है। मेरा भतीजा है यार"।

इसे भी पढ़ें: सगाई की अफवाहों पर Tejasswi Prakash ने तोड़ी चुप्पी, कहा- Karan Kundrra से जाकर पूछें कब है Big Day

'कॉफी विद करण' के अपकमिंग एपिसोड प्रोमो ने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है। लोगों को अनिल कपूर और वरुण धवन ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। दर्शक शो के अपकमिंग एपिसोड में दोनों कलाकरों को देखने के लिए बड़े बेसब्र नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार