फिल्म के हीरो के पीछे डांस करते थे अनिल कपूर, जानें किस चमत्कार ने बदल कर रख दी जिंदगी

By रेनू तिवारी | Dec 24, 2019

 अनिल कपूर को बॉलीवुड के सबसे फिट और नौजवान अभिनेताओं में से एक माना जाता है। अनिल वो अभिनेता हैं जिनकी फिटनेट का राज सारे लोग जानना चाहते हैं। अनिल कपूर ने बॉलीवुड में अपने चार दशक पूरे कर लिए हैं। इस दौरान अनिल कपूर ने पर्दे पर हर तरह के किरदार निभाए हैं। किरदार कोई भी हो अनिल कपूर ने उसे अपने अभिनय से पर्दे पर जिंदा कर दिया है। पर्दे पर चाहे राम के लखन हो या मां के लाडले, फिर चाहे बात कर ले कॉमेडी की अनिल ने हर रोल में जान डाल दी। 

अनिल कपूर का एक सच यह है कि जितनी शौहरत उन्होंने बॉलीवुड में कमाई है उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत छुपी है। अपने करियर के शुरुआती दौर में अनिल कपूर फिल्म के हिरो के पीछे डांस किया करते थे। उन्होंने अपना करियर बैकग्राउंड डांसर से शुरू किया था। आप इस बात से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि हीरो के पीछे डांस करने वाले लड़के का सफर हीरो बनने तक कैसा रहा होगा। 

इसे भी पढ़ें: पहली ही फिल्म से राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले निर्देशक सत्यप्रकाश उपाध्याय का विशेष साक्षात्कार

अपने इक इंटरव्यू में अनिल ने अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए एक किस्सा शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में शामिल होने का सफर काफी कठिन था। उन्होंने कहा कि एक टाइम ऐसा था कि मेरे पास पैसे नहीं होते थे तो मैं अपनी पत्नी से पैसे मांग कर अपना काम चलाया करता था। उन्होंने बताया कि वहुत कम लोग है जिनको ये पता है कि मैं 1979-80 में बैकग्राउंड डांसर था। साउथ की रीजनल फिल्मों में छोटे-छोटे रोल करने के बाद जाकर एक फिल्म में लीड रोल मिला था जिस फिल्म का नाम था वो सात दिन। इस फिल्म से मैंने बहुत कुछ सीखा और जाना की एक अभिनेता क्या होता हैं। 

इसे भी पढ़ें: आर्टिस्ट ओरिजिनल्स पर संगीत के दिग्गज अभिजीत ने अपना नया ट्रैक मुसाफिर रिलीज किया!

अनिल कपूर ने अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए आगे बताया कि मैंने अपना एक्टिंग का कोर्स पूरा कर लिया था लेकिन मुझे काम नहीं मिल रहा था, पैसे भी नहीं थे इक दिन एक मौका मिला विदेश एक शूट पर जाने का इस शूट को करने के लिए जरीना वहाब जी, पद्मिनी कपिला, हेमंत कुमार साहब और नूतन जी थीं। इस शूट के साथ में भी बैकग्राउंड डांसर्स बनकर गया था। इस दौरान मुझे रोज शूट के लिए 15 पाउंड मिलते थे।

लेकिन आज हालत अलग है आज अनिल कपूर एक फिल्म के लिए करोड़ो की रकम लेते हैं। अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर एक प्रसिद्द निर्माता हैं और उनके छोटे भाई संजय कपूर भी एक अभिनेता हैं। 1984 में उन्होंने सुनीता कपूर से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं जिनमे सोनम कपूर भी एक अभिनेत्री है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला