अनिल विज का बयान, कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार की गुलाम, इससे बाहर निकलने की सोच भी नहीं सकती

By अंकित सिंह | Sep 10, 2022

हरियाणा के गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। आज उन्होंने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से प्रहार किया है। अपने बयान में अनिल विज ने साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार की गुलाम है। वह इससे बाहर निकलने की सोच भी नहीं सकती। हिम्मत ही नहीं है। दरअसल, पत्रकारों ने अनिल विज से कांग्रेस से अध्यक्ष चुनाव को लेकर सवाल पूछा था। अनिल विज ने साफ तौर पर कहा कि यह तो काफी पहले से ऐसा बयान देते रहे हैं। लेकिन यह गांधी परिवार से बाहर नहीं निकल सकते हैं। इनकी ऐसी सोच ही नहीं है। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होने जा रहा है। पिछले 3 सालों से सोनिया गांधी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष हैं।

इसे भी पढ़ें: 'गुजरात मांग रहा बदलाव', अरविंद केजरीवाल बोले- मनीष सिसोदिया जल्द ही निकालेंगे यात्रा

अनिल विज ने विपक्षी एकता पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि हर साल मोर्चा बनाने की कवायद शुरू होती है लेकिन यह नहीं पाती है। इधर-उधर से पकड़कर लोगों को लाया जाता है और स्टेज पर खड़ा कर दिया जाता है। आपको बता दें कि विपक्षी एकजुटता को दम देने के लिए हरियाणा में एक विशाल रैली होने जा रही है। इसके अलावा अनिल विज ने फारुख अब्दुल्ला की सर्वदलीय बैठक पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये चल चुके हुए बम हैं, इनमें दम नहीं है। ये समय-समय पर देश में अस्थिरता फैलाने के लिए अपनी योजना बनाते रहते हैं। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल