अंकिता लोखंडे को सुशांत के फैंस ने किया जबरदस्त ट्रोल! एक्ट्रेस कहा- नफरत नहीं है दिल में

By रेनू तिवारी | Dec 22, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही अंकिता लोखंडे चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का सुशांत सिंह रातपूत के साथ सात साल रिश्ता चला था। सुशांत की मौत के बाद अंकिता खुलकर मीडिया के सामने आयी थी और उन्होंने बयान दिया था कि सुशांत सुसाइड नहीं कर सकता। अंकिता, सुशांत के परिवार  के साथ सुशांत को न्याय दिलाने की लड़ाई में खड़ी रही। उस दौरान अंकिता पर भी सिंपथी लेने का आरोप लगा लेकिन अंकिता पर इसका कोई असर नहीं पड़ा वह लगातर सुशांत के लिए न्याय की मांग करती रही। 

इसे भी पढ़ें: पहली बार 'डॉक्टर जी' बनने जा रहे हैं आयुष्मान खुराना, जंगली पिक्चर्स के साथ तीसरी फिल्म   

अंकिता लोखंडे ने अपने जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद एक पोस्ट साझा की हैं। जन्मदिन की पार्टी करने और संदीप सिंह को पार्टी में आमंत्रित करने के लिए  अंकिता लोखंडे को ट्रोलर्स ने निशाना बनाया। जिसके बाद अंकिता ने अपनी सफाई में एक संदेश पोस्ट किया अंकिता ने सीधे तौर पर नफरत करने वालों पर कोई टिप्पणी नहीं की है, उन्होंने एक संदेश में लिखा कि नफरत का उनके दिल में कोई स्थान नहीं है।

अंकिता ने इंस्टाग्राम पर लिखा “मैं और मेरा दिल, हमें ऐसे मुद्दे मिले हैं जिनसे हम लड़ते हैं, लेकिन एक चीज़ जो हमारे अंदर कभी नहीं रहेगी वह है नफरत। जब आपके अंदर नफरत के विचार आते हैं, तो यह आत्मा की कुरूपता है जो आपके सभी मुद्दों को बनाता है और नियंत्रित करता है।

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

प्रमुख खबरें

Hero MotoCorp का बड़ा प्लान, CEO बोले- इस साल भी Double-Digit Growth की उम्मीद

Iran पर जल्द होगा Big Announcement? अमेरिकी मंत्री Marco Rubio बोले- आखिरी फैसला Donald Trump लेंगे

Health Alert: महिलाओं में Bloating हो सकता है Ovarian Cancer का संकेत, ये लक्षण न करें नजरअंदाज

भारत-अमेरिका दोनों देशों में मौजूद हैं बेवकूफ लोग, USA में Racism पर बोले Marco Rubio