अंकिता हत्याकांड: गुस्साए लोगों ने फूंकी आरोपी की वनतारा रिसॉर्ट, बीजेपी ने पुलकित के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित को पार्टी से निकाला

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2022

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और भाई विनोद आर्य और अंकित आर्य को शनिवार को निष्कासित कर दिया। उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। अंकित आर्य को उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया है। इससे पहले अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर ऋषिकेश में स्थानीय लोगों ने वनतारा रिसॉर्ट में आग लगाई। रिजॉर्ट का मालिकाना हक भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के पास है। हत्याकांड में पुलकित समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: अंकिता हत्याकांड की जांच करेगी SIT, सीएम धामी ने दिए आदेश, हत्या के मामले में भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार | Ankita Bhandari Murder Case

ऋषिकेश के एसएसपी यशवंत सिंह ने पूरे मामले पर कहा कि जानकारी मिलते ही हमने टीमें गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। तीनों को कल कोर्ट में पेश किया और रिमांड मिल गई है। उनको जेल भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम एम्स में हो रहा है। वहीं पौड़ी गढ़वाल के डीएम विजय कुमार का कहना है कि सभी अनियमित जो रिसॉर्ट बने होंगे उन्हें एक अभियान के तहत चिन्हित किया जाएगा। जो अवैध पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी। अभी जांच जारी है उसे देखते हुए इसे सील किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद सभी और प्रकरणों का भी इसमें खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी