आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची अंकिता रैना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2019

नयी दिल्ली। भारत की अंकिता रैना ने निचली रैंकिंग पर काबिज यूडिस वोंग चोंग की कड़ी चुनौती से पार पाते हुए शुक्रवार को 60,000 डालर इनामी राशि के आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के एकल सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय (175 रैंकिंग) ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दो घंटे तक चले क्वार्टरफाइनल में हांगकांग की प्रतिद्वंद्वी (497 रैंकिंग) को 2-6 6-4 7-5 से पराजित किया। यह काफी करीबी मैच रहा जिसमें अंकिता ने 88 अंक हासिल किये जो यूडिस से दो ज्यादा थे। इन दोनों ने मैच के दौरान सात बार एक दूसरे की सर्विस तोड़ी। अब अंकिता चीन की सातवीं वरीयता प्राप्त शुयुये मा से भिड़ेंगी। 

अंकिता ने लुआन से कहा कि यह कठिन मैच था, खुश हूं कि इसमें जीत हासिल कर सकी। पहले सेट में उसने अच्छी शुरूआत की लेकिन मैंने वापसी शुरू की और अपनी रणनीति के साथ जारी रही। उन्होंने कहा कि वह सचमुच अच्छा खेली। मैंने मैच का लुत्फ उठाया और दूसरे व तीसरे सेट में नियंत्रण बनाये थी। अंकिता के पास अब सत्र में अपने तीसरे फाइनल में जगह बनाने का मौका होगा। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow