एक बार फिर अन्ना हजारे लोकपाल की नियुक्ति के लिए भूख हड़ताल पर बैठे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2019

रालेगण सिद्धी। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने केन्द्र और महाराष्ट्र सरकार पर लोकपाल नियुक्त करने और राज्य में लोकायुक्त कानून बनाने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बुधवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। हजारे ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अपने गांव रालेगण सिद्धी के पद्मावती मंदिर में सुबह पूजा की। इसके बाद उन्होंने छात्रों, युवाओं और किसानों के साथ यादवबाबा मंदिर तक यात्रा निकाली और फिर वहीं नजदीक में भूख हड़ताल पर बैठ गए।

इसे भी पढ़ें: इस बार मोदी सरकार को झुका कर ही मानेंगे अन्ना हजारे, बनाया नया प्लान

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले अन्ना ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वह महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के उस फैसले का स्वागत करते हैं जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री के कार्यालय को लोकायुक्त के दायरे में लाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तब सरकार सत्ता में आने से पहले किए गए अपने वादों जैसे लोकायुक्त कानून बनाने, लोकपाल नियुक्त किये जाने तथा किसानों के मुद्दे सुलझाने को पूरा नहीं कर देती।

इसे भी पढ़ें: अन्ना के सहयोगी का मोदी पर हमला, कहा- ब्राह्मण व क्षत्रियों जातियों को भी दें आरक्षण

इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री और सरकार तथा अन्ना हजारे के बीच दूत की भूमिका निभा रहे गिरीश महाजन ने मंगलवार को अन्ना से भूख हड़ताल को रद्द करने की अपील की थी। उन्होंने दावा किया था कि अन्ना की लगभग सभी मांगों को पूरा किया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

SRH vs RR IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स में टक्कर, यहां देखें प्लेइंग 11

Covishield से गंभीर Side effects की रिपोर्ट्स के बीच Covaxin वाले भारत बायोटेक ने अब क्या बड़ा दावा कर दिया?

विदेश मंत्रालय ने किया साफ, प्रज्वल रेवन्ना ने जर्मनी जाने से पहले राजनीतिक मंजूरी नहीं ली

Lok Sabha Elections 2024 । कमलजीत सहरावत ने किया नामांकन दाखिल, जन सैलाब उमड़ा । Delhi BJP