अन्ना जी को भी शर्म आ रही होगी कि मेरा चेला इतना बड़ा भ्रष्टाचारी कैसे निकल गया, केजरीवाल पर अमित शाह का तंज

By अंकित सिंह | Jan 25, 2025

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार तेज होता जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आज प्रचार की शुरूआत कर दी है। पहले तो उन्होंने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। इसके बाद अमित शाह राजौरी गार्डन में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने पहुंचे है। शाह ने कहा कि मेरा घरेलू सहायक मेरे पास आया और उसने बताया कि उसे एक फोन आया है जिसमें कहा गया है कि भाजपा के सत्ता में आते ही दिल्ली में चल रही सभी कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। जब मैंने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल का फोन था, तो उन्हें यकीन हो गया कि यह सब झूठ है। एक के बाद एक झूठ फैला रहे हैं। 

भाजपा नेता ने कहा कि कनेक्टिविटी के नाम पर टूटी सड़कें देने का काम, मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर मेडिकल टेस्ट में घपला करने का काम, बरसात में दिल्ली की सड़कों को झील बनाने का काम किया है और कुछ काम नहीं किया है। केजरीवाल जी ने सुशासन नाम का शब्द ही समाप्त कर दिया है। इन्होंने (AAP-दा) कहा था कि रिहायशी इलाकों से शराब की दुकान बंद कर देंगे, बंद हुई है क्या?उल्टे गुरुद्वारे, मंदिरों और स्कूलों के आसपास शराब की दुकान खोलने का काम किया और हजारों करोड़ रुपए का घपला घोटाले करने का काम किया। इन्होंने (AAP-दा) वादा किया था कि मैं यमुना में डुबकी लगाऊंगा, यमुना को शुद्ध कर दूंगा, लेकिन यमुना जी के लिए कुछ काम किया क्या, कुछ नहीं किया। मैं आज कह कर जाता हूं कि साबरमती रिवर फ्रंट की तरह यमुना में भी रिवर फ्रंट बनाने का काम पूरा कर देंगे।

इसे भी पढ़ें: Delhi Election Issues: पूर्वांचल के वोटरों का दिल्ली में सरकार बनाने में होता है अहम रोल, जानिए क्या हैं उनके मुद्दे

आप पर अपना हमला जारी रखते हुए शाह ने कहा कि इन्होंने (AAP-दा) नल से स्वच्छ जल देने का वादा किया था, लेकिन शुद्ध पेयजल देने का कुछ काम किया क्या, कुछ नहीं किया। इसलिए मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहूंगा कि इस AAP-दा का अब हिसाब-किताब कर दो और AAP-दा को उखाड़ फेंको। इन्होंने वादा किया था कि वो दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे, लेकिन आज अन्ना जी को भी शर्म आ रही होगी कि मेरा चेला इतना बड़ा भ्रष्टाचारी कैसे निकल गया, जिसने हजारों करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया।

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पहल से बदली जर्जर स्कूल की तस्वीर, भ्रमण कर लिया जायजा

विहिप नेता Surendra Jain बोले, संसद मार्च और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारी देश के असली Gen-Z नहीं

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार