'हिंदी' पर विवाद, अन्नामलाई बोले- स्टालिन सरकार के खिलाफ लोगों में असंतोष की लहर, इसलिए उठाया जा रहा भाषा का मुद्दा

By अभिनय आकाश | Oct 11, 2022

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने केंद्र सरकार से अपील की थी कि वह हिंदी की शुरुआत करके एक और भाषा युद्ध के लिए मजबूर न करें।  उन्होंने यह भी सवाल किया कि केवल हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने के लिए अमित शाह के नेतृत्व वाली समिति की सिफारिश करने की तात्कालिकता या आवश्यकता कहां से आई। ऐसे में तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के जवाब में बयान जारी किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा है कि हम लोग तमिल भाषा को बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तमिल भाषा पर अचानक हुए इस विचार पर क्या आपको हंसी आती है...? रोना..?मुझें नहीं पता। 

इसे भी पढ़ें: कुमारस्वामी ने फिर छेड़ा हिंदी राग, कहा- अमित शाह के नेतृत्व वाला पैनल भारत को बनाना चाहता है ‘Hindistan’

अन्नामलाई ने कहा कि कैसे तमिल 1957 तक अमर रहे..! ऐसे में तमिल भाषा अपना ख्याल रखेगी, चिंता न करें। ऐसा मत सोचो कि तमिल भाषा केवल द्रमुक पर निर्भर है। जब तक आप इसे खराब नहीं करते। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम 1967 से सत्ता में है। तमिल भाषा के लिए क्या किया गया है। इसने एक ऐसे समाज का निर्माण किया है जो तमिल का एक भी शब्द नहीं पढ़ता और लिखना नहीं जानता। उन्होंने कहा कि इसने एक तमिल समाज बनाया है जो सोचता है कि तमिल में बोलना शर्म की बात है।

प्रमुख खबरें

2026 नगर निगम चुनाव के लिए WB BJP ने कसी कमर, सुकांत मजूमदार-राहुल सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी

Raksha Bandhan 2026 पर Pastel Suits के साथ पहनें ये Trendy Meenakari Jhumka, मिलेगा Royal Look

Karnataka में RSS के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं, Priyank Kharge का विधान परिषद में जवाब

दुश्मनों पर दनादन बरसेंगी मिसाइलें, भारत में Private Companies भी बनाएंगी Missiles, Rajnath Singh ने DRDO की Technology Transfer को दी मंजूरी