AIADMK संग गठबंधन को लेकर अन्नामलाई ने बता दी सच्चाई, 2026 में BJP अकेले...

By अभिनय आकाश | Sep 08, 2025

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि उनका हमेशा से मानना ​​रहा है कि भाजपा अकेले लड़ेगी और धीरे-धीरे अपनी छाप छोड़ेगी, जिसका अंतिम लक्ष्य सत्ता में आना होगा। पार्टी की मौजूदा रणनीति पर बोलते हुए, अन्नामलाई ने स्वीकार किया कि 2026 एक क्लासिक केस होगा जहाँ भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होगी। उन्होंने बताया कि विजय जैसे नए खिलाड़ियों के आने से राज्य में राजनीतिक संघर्ष और तेज़ हो जाएगा, लेकिन ज़ोर देकर कहा कि डीएमके को सत्ता से बाहर कर देना चाहिए। अन्नाद्रमुक के साथ भाजपा के गठबंधन पर अन्नामलाई ने कहा कि यह पार्टी नेतृत्व का एक बहुत ही व्यावहारिक फैसला है और उन्हें उम्मीद है कि 2026 में इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा हम गठबंधन का हिस्सा हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए यह गठबंधन महत्वपूर्ण है। 

इसे भी पढ़ें: AIADMK में एकता की बात करना सेंगोट्टैयन को पड़ा भारी, EPS ने 7 नेताओं को किया बर्खास्त

तमिलनाडु में एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में अन्नामलाई ने स्पष्ट किया कि ईपीएस ही चुने गए उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी ने साफ़ तौर पर कहा है कि ईपीएस जी एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। हम जनता को भ्रमित नहीं कर सकते। पार्टी एक तरफ है, विचारधारा एक तरफ है, लोग एक नेता चाहते हैं, और अगर वह ईपीएस हैं, तो हम उनका समर्थन करेंगे। वह 2026 के मुख्यमंत्री होंगे।

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश